देहरादून। हाल के महीनों में आपदा की मार झेलने के बाद देवभूमि उत्तराखंड ने इस त्योहारी सीजन में अपनी आर्थिक ताकत और जज़्बे से नई कहानी लिख दी है। धराली, थराली और देहरादून जैसी जगहों पर आई विनाशकारी आपदाओं के बावजूद दीपावली तक राज्य के बाजारों में अभूतपूर्व रौनक लौट आई। सबसे बड़ी बढ़ोतरी ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिली, जहां जीएसटी सुधारों और उपभोक्ताओं के बढ़े विश्वास के कारण बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। टू-व्हीलर मार्केट में इस बार 30 से 35 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई,…
Month: October 2025
सीएम धामी बोले—सरकारी सेवा बने जनसेवा का माध्यम, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और मेरिट की मिसाल बनेगी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान राजस्व परिषद में चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज और राज्य की प्रगति में योगदान देने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ होते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि हर सरकारी पदाधिकारी अपने…
कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के पाँच हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी बढ़ाएंगे कौशल – 3651 ऑनलाइन कोर्स से जुड़ेंगे सभी उच्च शिक्षा संस्थान
हल्द्वानी।आधुनिक युग में तेजी से विकसित होती तकनीक और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के बीच अब उत्तराखंड का उच्च शिक्षा विभाग भी अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को आधुनिक कौशल से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। केंद्र सरकार के ‘कर्मयोगी कार्यक्रम’ के तहत राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में कार्यरत प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अब ऑनलाइन स्किल आधारित कोर्स कराए जाएंगे।इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा निदेशालय में कार्यरत करीब 5,000 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी पंजीकृत…
उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र की घोषणा: राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर 3 और 4 नवंबर को देहरादून में होगा आयोजन
देहरादून।उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की अनुमति के बाद इस विशेष सत्र की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 3 और 4 नवंबर को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा।राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (25वीं वर्षगांठ) को खास बनाने के लिए सरकार ने इस सत्र को ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी की है। इस दौरान उत्तराखंड के विकास, उपलब्धियों, और भविष्य की दिशा पर…
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान: ‘लैंड जिहाद’ पर अब कोई रहम नहीं, 9 हजार एकड़ सरकारी जमीन मुक्त – राज्य की डेमोग्राफी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा
देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश में अवैध कब्जों और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ चल रही सरकारी कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 9,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को ‘लैंड जिहादियों’ के कब्जे से मुक्त कराया है। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि उत्तराखंड में अब कोई भी “हरा कपड़ा डालकर” सरकारी जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी स्वरूप) को बदलने की किसी को इजाज़त…
दुग्ध वाहन में आग लगने से हड़कंप, साथ ही पटाखा व्यापारियों को दिया प्रशिक्षण
काशीपुर। नगर क्षेत्र के कुंडेश्वरी रोड पर एक दुग्ध वाहन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। पता चला है कि आज फायर स्टेशन को सूचना मिली की कुंडेश्वरी रोड अपना घर के सामने एक दुग्ध वाहन छोटा हाथी वाहन संख्या यूबी18सीए- 4606 में भीषण आग लगी है। सूचना पर तत्काल फायर यूनिट मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना से कोई भी जनहानि नहीं हुई। वहीं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी…
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सोशल मीडिया पर निशाने पर, फर्जी अकाउंट्स से की जा रही अभद्र टिप्पणियाँ
देहरादून। सूबे के सूचना महानिदेशक एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार के कारण चर्चा में हैं। आमतौर पर एक सहृदय और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले तिवारी पर कुछ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स से अनर्गल और अमर्यादित टिप्पणियाँ की जा रही हैं।सूत्रों के अनुसार, यह पूरा प्रकरण एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य न केवल तिवारी की व्यक्तिगत छवि धूमिल करना है, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की साख को भी कमजोर करना है।जानकारों…
दीपावली पर सोने के बढ़ते दामों से घटा बाजार का उत्साह, चांदी की ज्वैलरी बनी ग्राहकों की पहली पसंद
हल्द्वानी। सोने के लगातार बढ़ते दामों का असर इस दीपावली पर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। इस बार जहां पहले की तरह सोने की ज्वैलरी की भारी मांग देखने को नहीं मिल रही, वहीं चांदी की ज्वैलरी जैसे चोकर, ब्रेसलेट, पायल और एंटीक सिक्के ग्राहकों की पहली पसंद बन गए हैं।ज्वैलर्स के अनुसार, इस वर्ष अधिकतर ग्राहक 24 कैरट का कच्चा सोना या सोने के सिक्के निवेश के रूप में खरीदना पसंद कर रहे हैं, ताकि भविष्य में बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकें। कई ज्वैलर्स पुराने…
भाजपा रुड़की जिले के नवनिर्मित कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भाजपा रुड़की जिले के नवनिर्मित कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित ‘उत्तराखंड जन संवाद–2025’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें आगामी चुनावों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से कार्य कर रहा है और पार्टी का यह नया कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त…
जागृति पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाई गई दीपावली, बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे दीयों और सजावट से जगमगा उठा। पूरे दिन विद्यालय का वातावरण खुशियों और रचनात्मकता से भरा रहा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिया डेकोरेशन और कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगों, चमकदार मोतियों और ग्लिटर से सुंदर-सुंदर दीये और मोमबत्तियाँ सजाईं, जिनसे पूरा परिसर जगमगाने लगा।वहीं कक्षा 6, 7…
