सांसद अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनाया गया इगास पर्व, अमित शाह, अजीत डोभाल और जुबिन नौटियाल समेत कई नामी हस्तियां रहीं उपस्थित

नई दिल्ली। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर इगास पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इगास पूजन में भाग लिया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल समेत अनेक गणमान्य हस्तियां इस आयोजन में शामिल हुईं।कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक लोकगीतों, नृत्यों और वेशभूषा ने वहां मौजूद अतिथियों को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का एहसास कराया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड की यह लोक परंपरा देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, और ऐसे आयोजन देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता को उजागर करते हैं।इगास पर्व के इस आयोजन में सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी भाग लिया। वरिष्ठ नौकरशाहों, संतगणों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि दिल्ली में इगास का आयोजन उत्तराखंड के लोगों की जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है और आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंडी संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक पहचान दिलाई जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment