4 नवंबर को काशीपुर पहुंचकर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी करेंगे सम्मेलन में प्रतिभाग़

काशीपुर। काशीपुर के रामनगर रोड स्थित एक निजी होटल में 4 नवंबर को आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर शहरी विकास सचिव विनोद गिरि गोस्वामी और महापौर दीपक वाली ने रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या मैं पहुंच कर प्रशासनिक अमले के साथ बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए शहरी विकास सचिव विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया की आगामी 4 नवंबर को प्रदेश स्तरीय शहरी विकास और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक बाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें प्रदेश के नगर निगम के मेयर, नगर पालिका के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं नगर के आयुक्त और अधिशासी अधिकारीगण सम्मिलित होंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित अनन्या रेजिडेंसी होटल में आयोजित होगा जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सुझाव और कार्य करने में आ रही दिक्कतों पर अपना सुझाव रखना और उसके निदान की दिशा में रणनीति बनाना है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल, महापौर दीपक बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक समेत वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment