उत्तराखंड में विकास की नई उड़ान: सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषित किया 25 वर्षों का रोडमैप

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अब विकास की दूसरी औद्योगिक क्रांति शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। यह उपलब्धि राज्य निर्माण के बाद एक नई औद्योगिक क्रांति का संकेत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान बागवानी, पर्यटन, ग्रीन एनर्जी, साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आय के नए विकल्प विकसित करने पर केंद्रित है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित किया जा सके।उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। एक नवंबर से इगास पर्व के साथ शुरू हुआ यह उत्सव 11 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का भी समय है। इसी क्रम में अगले 25 वर्षों के विकास का खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प देशवासियों के सामने रखा है, उसी दिशा में उत्तराखंड सरकार भी कार्य कर रही है। वर्ष 2050, जब राज्य अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा, तब तक राज्य को विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment