बरसाती मौसम के बाद लक्ष्मीपुर माइनर कवर का काम पुन शुरू

काशीपुर। बरसाती मौसम खत्म होने के बाद नगर के बीच से निकलने वाली लक्ष्मीपुर माइनर का काम एक बार पुनः शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग लगभग 880 मीटर को कवर कर चुका है। शहर के मध्य से गुजरने वाली करीब 3 किमी लंबी माइनर को कवर करने के लिए भारत सरकार ने 28-45 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। नहर को कवर करने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी है। विभाग ने मार्च 2024 से काम शुरू करा दिया था। माइनर को गिरीताल से मुरादाबाद रोड स्थित कार्बेट होटल तक कवर किया जाना है। कार्यदायी ठेकेदार कंपनी ने गिरीताल से रामनगर रोड स्थित जिंदल कोठी तक और मुरादाबाद रोड पर कॉर्बेट होटल तक 880 मीटर नहर को कवर करना है। शहर के अंदर नहर को कवर करने में आ रही दिक्कतों के निस्तारण के लिए बीते दिन सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर द्वितीय संजय शुक्ल ने स्थलीय निरीक्षण किया। विभाग के अवर सहायक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि शहर के अंदर काफी स्थानों पर अतिक्रमण व बिजली पोल होने से समस्या खड़ी हो रही है। बताया बीते दिन अधिकारियों ने निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण कर दिया है। अब रामनगर रोड जिंदल कोठी के पास से कटोराताल पुलिस चौकी तक लगभग 250 मीटर नहर को कवर करने का काम शुरू हो गया है। वहीं मोहल्ला मझरा में लोनिवि दफ्रतर से एक-दो दिन में कवर करने का काम शुरू हो जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment