काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में व थाना अध्यक्ष आईटीआई के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर के शिवलालपुर अमर झंडा गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव को जाने वाली सड़क पर मौ0 आलिम पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई को एक थेले के अंदर से 1 अदद पिस्टल सेल्फ फैक्ट्रीमेड 32 बोर मय 1 खोखा कारतूस 32 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा 2 अदद तंमचे 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बताया कि उसे यह पिस्टल ,तमंचे अपने ही गांव के मोहम्मद कासिम पुत्र स्व0 अब्दुल सलीम निवासी ग्राम बांसखेड़ा ने दिए थे। जिनको अभियुक्त मोहम्मद कासिम के बताए अनुसार देकर चला आता था। पार्टी से पैसे मोहम्मद कासिम स्वयं लेता है। उसके बदले मौ0 अलीम को 1500 से 2000 देता है। अभियुक्त नशा करने का आदि है। आज घटना का खुलासा करते हुए जिले के कप्तान मणिकांत मिश्र ने घटना के अनावरण के चलते पुलिस की पीठ थपथपाई । गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।पुलिस फरार अभियुक्त मौ0 कासिम पुत्र स्व0 अब्दुल सलीम निवासी ग्राम बांसखेड़ा कलाँ को भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आईटीआई थाना अध्यक्ष कुंदन रौतेला, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी पैगा, सोमवीर सिंह, कांस्टेबल योगेश चौधरी व दिनेश तिवारी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
