महिला से मोबाइल छीनकर भागा बदमाश निकला काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर

काशीपुर। महिला से मोबाइल छीनकर भागे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। यहां बता दें कि नई बस्ती विजय नगर निवासी नंदन सिंह की पत्नी मीना बिष्ट ने एक नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती 31 अक्तूबर दोपहर करीब सवा दो बजे वह चामुंडा विहार के पास से स्कूल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खगाले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजीम निवासी मोहल्ला महेशपुरा लक्ष्मीपुर पट्टी थाना साबिक को गिरफ्रतार किया। आरोपी से पुलिस ने महिला का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्रतार अभियुक्त कोतवाली काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व से कोतवाली काशीपुर में चोरी, लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी व गिरीश चंद्र, कांस्टेबल गिरीश मठपाल, प्रेम कनवाल व ईश्वर सिंह शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment