काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौलिया को पत्र भेजकर बताया कि धान की फसल खरीद सरकारी सेन्टर काशीपुर में धान खरीद रोकने से किसानों पर भारी संकट हो रहा है। उन्होंने पत्र में बताया कि वह खुद किसान है और सरकारी धान खरीद केन्दों पर किसानों की फसल खरीद रोक दी गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी धान केन्द्र पर किसानों का धान फसल खरीद का पोर्टल बन्द बताकर किसानों को अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। किसान अनाज मण्डी काशीपुर के आढ़तियों की गहरी पहुंच एवं काशीपुर के अधिकारियों से गहरी मिलीभगत होने से किसानों की धान की फसल मिट्टी के दाम लगाकर ‘काला बाजारी’ चलायी जा रही है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान की फसल खरीदने के तुरन्त आदेश जारी करने का आग्रह किया है अन्यथा किसानों की फसल खेतों में ही बर्वाद हो जायेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
