पिथौरागढ़ में “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर सीमा से सोरघाटी तक गूंजा राष्ट्रगीत, एनसीसी कैडेट्स ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन

पिथौरागढ़। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे जनपद में देशभक्ति का माहौल छा गया। सोरघाटी से लेकर चीन व नेपाल सीमा तक एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। देश की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने भी राष्ट्रगीत गाकर भारत माता के प्रति अपनी अटूट निष्ठा, श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त किया।पीएमश्री अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज, देवलथल में 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी पिथौरागढ़ के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के आदेशानुसार विद्यालय में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कुंदन सिंह धामी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह देश के नागरिकों में एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय में सामूहिक गान, पौधारोपण, निबंध लेखन और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी बी.आर. कोहली ने किया। वहीं बटालियन स्तर पर भी उत्साह देखा गया। लक्ष्मण सिंह महर परिसर, सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, केएनयू राइंका, एसडीएस राइंका, एपीएस गुरना, जेएनवी मरसोलीभाट, आठगांव शिलिंग और एशियन एकेडमी सहित कई शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment