देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह दौरा उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास के रोडमैप को नई दिशा और मार्गदर्शन देगा।चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है और भाजपा एक बार फिर जीत की हैट्रिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है, उसी दिशा में उत्तराखंड भी अपने प्रयासों को और गति दे रहा है।मनवीर चौहान ने कहा कि वर्ष 2050, जब उत्तराखंड अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा, तब तक राज्य देश के सशक्त, आत्मनिर्भर और सदी के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में गिना जाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
