उत्तराखड राज्य स्थापना रजत जयंती पर संस्था ‘यश कीर्ति सेतु’ द्वारा एक ‘मैराथन दौड़’ का करेगा आयोजन

काशीपुर। उत्तराखड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में काशीपुर की संस्था ‘यश कीर्ति सेतु’ द्वारा एक ‘मैराथन दौड़’ का आयोजन आज रविवार 09 नवंबर को काशीपुर में किया जाएगा, जिसमें भारी तादाद में युवा और बुजुर्ग प्रतिभाग करेंगे। इन प्रतिभागियों को आज नगर निगम महापौर दीपक बाली के करकमलों द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गईं, जिसे पहनकर वे दौड़ में शामिल होंगे। ‘आइए, सिर्फ एक दिन के लिए, साथ चलें’ के मोटिव के साथ ‘नशा मुक्त उत्तराखड’ और ‘फिट हैं तो हिट हैं’ के स्लोगन को मजबूती प्रदान करते हुए लायंस क्लब ग्रेटर 321-बी1, तराई इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) के सहयोग से 2-5 किलोमीटर से 5-0 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ का आयोजन कल सुबह 6ः30 बजे गिरीताल रोड स्थित ज्ञानार्थी कालेज से किया जाएगा, जिसका समापन भी ज्ञानार्थी कालेज में ही होगा। आयोजन में 13 वर्ष से कम, 13-21 वर्ष, 21-55 वर्ष, 55$ आयु वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। मैराथन दौड़ से पहले केएफसी फिटनेस द्वारा वॉर्मअप कराया जायेगा। मैराथन में पंजाब नेशनल बैंक, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर, आरएस डिजाइनर काशीपुर, ज्ञानार्थी कालेज, आशीष बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, एग्रोन रेमेडीज लिमिटेड और हमारा मेडिकल पार्टनर केवीआर हॉस्पिटल सहभागिता निभाएगा। गुरुकुल फाउंडेशन, स्कूल, समर स्टडी हॉल, हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल के छोटे बच्चे आदि भी सहभागिता निभाएंगे। वर्तमान परिवेश में बच्चों कै ओपन स्पोर्ट्स में रुचि लेने और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी इस मैराथन का प्रमुऽ उद्देश्य है। मैराथन हेतु लगभग 800 रजिस्ट्रेशन है चुके हैं। बगैर रजिस्ट्रेशन कराएं आयोजन में शामिल होना संभव नहीं होगा। इस मौके पर फाउंडर शिल्पी अग्रवाल, मनोज मिश्रा, राहुल पैगिया, रीजन चेयरपर्सन अनुराग सोलंकी, कोषाध्यक्ष विपिन तोमर, गौतम मेहरोत्र, अनुराग सिंह, रश्मी अग्रवाल, डॉ- मोनिका मेहरोत्र, डॉ- नैना अग्रवाल, अर्पणा अग्रवाल, मीतु अग्रवाल, सचिव आशीष पैगिया आदि लोग मौजूद रहे। वही सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर इस बार उत्तराखड के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उत्सव पर अपनी अहम भूमिका निभाने को तैयार है। गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा समय-समय पर समाज हित के कार्य किये जाते हैं। इनमें निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर, आँखो के ऑपरेशन, जरूरत मंद बचों को कपड़े, किताबें, कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना शामिल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment