महाविद्यालय टीम ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त कर स्वर्णिम इतिहास रचा

काशीपुर। राजकीय महाविद्यालय, कोटाबाग द्वारा आयोजित कुमाऊँ विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महाविद्यालय टीम ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त कर स्वर्णिम इतिहास रचा। टीम में रिया (एम0ए0 तृतीय सेमेस्टर), नेहा रावत, दुर्गांशी पाल, अक्षिता (बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर) दुर्गा (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) ने टेबिल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, प्रबन्ध समिति, प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय व समस्त चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त कर टीम मैनेजर व महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 रमा अरोरा सहित विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment