काशीपुर। उत्तराखड में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान आगामी 9 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक संचालित किया गया है। इस अभियान के साथ-साथ संगठन में चुनाव संबंधी प्रक्रिया भी चलेगी। चुनाव में कुल 6 पदों में जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष तथा चार ब्लॉक अध्यक्ष पर निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। इस अभियान में युवा सदस्यता ले चुके हैं। काशीपुर विधानसभा जिला से युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष पद के लिए सारिम सैफी ने उधम सिंह नगर से मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी के लिए वह सदैव तत्पर रहे हैं उन्हें युवाओं का समर्थन उनकी जीत को मजबूत करने के लिए संघर्षील है। जिला अध्यक्ष पद के सशक्त जिताऊ प्रत्याशी सारिम सैफी ने कहा कि काशीपुर विधानसभा जिला क्षेत्र में हजारों युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ा गया है। कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में नई ऊर्जा मिलेगी। जो आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूती प्रदान करेगी उन्होंने युवा कांग्रेस के संघर्षील ईमानदार सिपाहियों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
