उदयराज कालेज में बाल दिवस चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के तथा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान के बारे में छात्रों को अवगत कराया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में ओज हास्य व्यंग कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवि सोमपाल प्रजापति ने -चलो मन लगाकर सीख लें क्योंकि भारत को बनाना है। वरिष्ठ कवि कैलाश चंद्र यादव ने -वतन मेरा आजाद रहे चमन मेरा आजाद रहे कविता की प्रस्तुति दी। वहीं संचालन कर रहे कवि शेष कुमार सितारा ने – कहां जाओगे हर जगह धोखा ही धोखा है। कवि विजय प्रकाश कुशवाह ने -कहो कैसे कहां हो तुम कभी कहते नहीं कुछ भी,यही कहने कहाने की कहानी कह रहे हैं हम रचना का काव्य पाठ किया।ओज कवि शुभम लोहनी ने अपनी ओजमयी कविता का बखान कुछ इस तरह से – दो दिलों की कहानी रहे न रहे,आशिकी में रवानी रहे न रहे, क्या पता कल जवानी न रहे प्रस्तुत कर काव्य पाठ को रोचक बनाया। जितेन्द्र कुमार कटियार ने कहा कि – स्वाभिमान से बढ़कर दुनिया में कोई मान नहीं होता।एकता अग्रवाल ने – एक बार सपने में मेरे चाचा नेहरू आए गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मेजर मुनीशकांत शर्मा रोशन लाल वर्मा महेश चंद्र आर्या मनोज कुमार शर्मा सुनील कुमार उपाध्याय रणधीर सिंह कौशलेश गुप्ता दीपक शर्मा कपिल भारद्वाज अनिल कुमार सिंह नीलम सूंठा कल्पना नौडियाल पूनम चंयाल मनीषा चौहान समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अतिथि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment