दून इंटरनेशनल स्कूल में जारी दून लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन विविध साहित्यिक गतिविधियों, चर्चाओं और विमर्शों के बीच बेहद उत्साहपूर्ण रहा। राज्य के साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों के रचनात्मक व्यक्तियों की बड़ी संख्या कार्यक्रम में उपस्थित रही। दिन का सबसे प्रमुख आकर्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन था, जिन्होंने लेखक आग्रहरी ढींगरा द्वारा लिखित बहु-प्रतीक्षित पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज’ का औपचारिक विमोचन किया। इस पुस्तक में उन भारतीय महिलाओं की प्रेरक कहानियां शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में संघर्षों को पार कर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।विमोचन समारोह…
Day: November 15, 2025
मुख्यमंत्री ने गलत नाम सुनते ही फेंका पर्चा, मंच पर मचा हलचल—कार्यक्रम में फिर बिना कागज़ के लिया सभी का नाम
भुजियाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम ने गलत नाम लिखे हुए एक पर्चे के कारण गुस्सा जताया। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अचानक हलचल मच गई, जब मुख्यमंत्री ने विशिष्ट अतिथियों के नाम वाले पर्चे से पढ़ते हुए जिलाध्यक्ष का नाम गलत ले दिया। उन्हें जैसे ही गलती का एहसास हुआ, उन्होंने पल भर में ही उस पर्चे को हवा में उछालकर एक तरफ फेंक दिया और तंज भरे अंदाज़ में कहा कि ऐसे पर्चे का क्या फायदा जिसमें नाम ही गलत हों। दरअसल संबोधन शुरू होने से पहले…
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में पक्ष–विपक्ष की कड़ी बहस, रेलवे ने जमीन खाली कराने पर दिया जोर
बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बागची की खंडपीठ के समक्ष लंबी सुनवाई हुई, जहां अबदुल मतीन सिद्दीकी द्वारा दायर लीव टू अपील के तहत हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें बलभूलपुरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। सुनवाई के दौरान रेलवे, राज्य सरकार और कब्जेदारों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विस्तार से अपनी दलीलें रखीं। रेलवे की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वर्या भाटी ने अदालत को बताया कि रेल सेवाओं के विस्तार, ट्रैक…
जागृति पब्लिक स्कूल में बच्चों की मुस्कान, मस्ती और धूमधाम के साथ मनाया गया भव्य बाल दिवस समारोह
जागृति पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का भव्य आयोजन बच्चों की खुशियों, उत्साह और रंगारंग गतिविधियों से भरकर एक यादगार अवसर बन गया, जहाँ सुबह कार्यक्र्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा बच्चों का तिलक कर गर्मजोशी से स्वागत करने से हुई, जिसने पूरे विद्यालय वातावरण को अपनापन, उल्लास और उत्सव की भावना से भर दिया। इस विशेष दिवस में विद्यालय स्टाफ की ऊर्जा से भरी, रोचक और बच्चों से जुड़ाव पैदा करने वाली एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा, जिसमें हर गतिविधि को इतने आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया…
भूकंप के कारण आईजीएल फैक्ट्री में मॉक ड्रिल एथिलीन ऑक्साइड गैस रिसाव और भवन में दरारें आने की सूचना
काशीपुर। फायर स्टेशन काशीपुर में आज सुबह 09:55 बजे भूकंप के कारण आईजीएल फैक्ट्री में एथिलीन ऑक्साइड गैस रिसाव और भवन में दरारें आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्टिचिंग एरिया में तैनात फायर यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया। लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के साथ बिना देर किए घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि फैक्ट्री परिसर में एथिलीन ऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है। इस पर आईजीएल की फायर यूनिट द्वारा एजेंट…
एक बच्चा एक पौधा संकल्प अभियान की शुरुआत
काशीपुर। बाल दिवस के उपलक्ष में ग्राम खरमासा में स्थित होली एंजेल पब्लिक स्कूल में “एक बच्चा – एक पौधा” अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे ने एक पौधा अपनाया, उसका नाम रखा और पूरे वर्ष उसकी देखभाल का संकल्प लिया। वर्ष के अंत में बच्चों को उनके पौधों की प्रगति के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।पौधा अपनाने वाले बच्चो में आराध्या अगमदीप अगमजोत अंशिका अतिभा गुरनूर हरजस मेघना नवीन…
11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए जिसका परिणाम सामने है: यूनुस चौधरी
काशीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अप्रत्याशित जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता का धन्यवाद किया है। प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि बिहारवासियों द्वारा दिया गया प्रचंड जनादेश बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए के संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य…
