भूकंप के कारण आईजीएल फैक्ट्री में मॉक ड्रिल एथिलीन ऑक्साइड गैस रिसाव और भवन में दरारें आने की सूचना

काशीपुर। फायर स्टेशन काशीपुर में आज सुबह 09:55 बजे भूकंप के कारण आईजीएल फैक्ट्री में एथिलीन ऑक्साइड गैस रिसाव और भवन में दरारें आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्टिचिंग एरिया में तैनात फायर यूनिट को तुरंत सक्रिय किया गया। लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने पूर्ण सुरक्षा उपकरणों के साथ बिना देर किए घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि फैक्ट्री परिसर में एथिलीन ऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है। इस पर आईजीएल की फायर यूनिट द्वारा एजेंट की सहायता से वॉटर स्प्रे किया जा रहा था, वहीं टेक्निकल टीम ने गैस रिसाव वाले वाल्व को बंद कर दिया।गैस के संपर्क में आने से फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर वशिष्ठ अचेत अवस्था में पाया गया। फायर यूनिट ने तुरंत उसका रेस्क्यू किया और एम्बुलेंस के माध्यम से उसे स्टिचिंग एरिया में बने स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई। वर्तमान में मजदूर सुरक्षित है और स्वास्थ्य शिविर में निगरानी में रखा गया है। मॉक ड्रिल में शामिल फायर यूनिट टीम लीडिंग फायरमैन खिमानंद, चालक सुमित पवार,फायरमैन अर्जुन सिंह, कृपाल सिंह, भवन कुमार, सनी कुमार, राहुल शाह, महिला फायरमैन: भावना शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment