कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गणेश गोदियाल जी को भेंट की परशुराम की तस्वीर

देहरादून। कांग्रेस कमेटी उत्तराखड के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए गणेश गोदियाल को देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महासचिव आनंद रावत व काशीपुर निवासी प्रदेश सचिव शिवम् शर्मा ने उन्हें भगवान परशुराम जी की तस्वीर भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित की। इस मौके पर प्रदेश सचिव व अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिवम् शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है। उन्होंने भगवान परशुराम के आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा उनके कार्यकाल के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ दी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment