काशीपुर। तेंदुए की दहशत में रह रहे लोगों को आज सुबह उस समय राहत मिली जब द्रोणा सागर स्थित पौराणिक टीले पर वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए को पिंजरे में फंसने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। बता दें बीते करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में थे। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने द्रोणा सागर स्थित पौराणिक टीले पर पिंजरा लगाया था। पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि कई दिनों से लोग तेंदुए की आवाजाही से भयभीत थे। वन विभाग की टीम लगातार इस क्षेत्र में गश्त कर रही थी जिसके बाद आज तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तथा उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तेंदुए को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वहीं तेंदुआ पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
