काशीपुर। नवचेतना भवन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा इकाई के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केवीएस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल समेत मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं और बुके भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एक्यूप्रेशर संस्थान से आए संस्थान निदेशक डा एपी -चंद्रवंशी ने बताया कि आज दुनिया भर में एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति द्वारा शरीर के विशिष्ट बिंदुओं पर दबाव डाल कर ब्लडप्रेशर, मूत्र विकार , डायबिटीज, थायराइड, एसिडिटी,अपच सर्वाइकल, घुटने, कंधे सिर,कमर समेत हाथ पैरों के दर्द जैसे रोगों में बिना दवा के उपचार किया जा रहा है । उसी के तहत डा श्री रघुवंशी ने बोर्ड पर एक्यूप्रेशर वाइंट बनाकर विभिन्न रोगों के उपचार की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि लोग इन प्वाइंटों का सही ज्ञान प्राप्त कर लें तो घर बैठे ही कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। और दवाओं पर निर्भरता में कमीं आयेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित उद्योग पति देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित एक्प्रेशर शिविर आयोजकों और प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि चिकित्सा पद्धति की जड़ें भारत की प्राचीन परम्परा में निहित हैं। यहां से अनेक चिकित्साविद् , उपचार विधियां और शोध की नींव विश्व के विभिन्न देशों तक पहुंची हैं। यह शिविर केवल स्वास्थ्य जागरूकता का कार्यक्रम नहीं है बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा का सरल रुप में समाज के हर वर्ग तक इस ज्ञान का प्रचार हो तो जीवन में अनेक रोगों से बचाव और उपचार में लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक विचार, स्वच्छ मन, और स्वस्थ शरीर एक समृद्ध समाज का आधार है।यदि इस शिविर से उपयोगी ज्ञान प्राप्त कर उसे अपने जीवन में लागू करें तो यह न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुधार में मदद करेगा बल्कि सशक्त भारत निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।अंत में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र वासियों से स्वास्थ्य लाभ उठाने का आवाहन किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता ने किया।इस अवसर पर संरक्षक एस पी गुप्ता अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया नकुल अग्रवाल अशोक कुमार गुप्ता जिला महामंत्री डा संजीव गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया अनिल कुमार अग्रवाल विश्नोई सभा सचिव योगेश विश्नोई जे पी-अग्रवाल बी-के गुप्ता अभिषेक गोयल जी -के- अग्रवाल सतीश गोयल शेष कुमार सितारा राजीव अग्रवाल विमल गुड़िया अशोक धीमान डा आर सी शर्मा अमित गुप्ता रजत गुप्ता मयंक गोयल डा आदित्य सिंह सौरभ गुप्ता ओमप्रकाश विश्नोई सनत कुमार पैगिया पूजा सिंह मधुबाला गुप्ता पूजा गुप्ता संध्या अग्रवाल मंजू गुप्ता लता गुप्ता आयुषी गुप्ता समेत वैश्य बंधु एवं अतिथि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
