काशीपुर। बिना लाइसेंस के फ्रलेवर वाला हुक्का बार चलाने की सूचना पर पुलिस ने बीती देर सांय मौहल्ला अल्लीखां स्थित हौज वाली मस्जिद के पास उपसरपंच चाय की दुकान पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को यहां दुकान के ऊपर वाले कमरे में 7 लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके से पांच हुक्के कब्जे में लेते हुए उक्त सातों लोगों का पुलिस एक्ट में 500-500 रूपये के चालान किया जबकि दुकान मालिक का 10 हजार रूपये का कोर्ट चालान किया। पुलिस की इस कार्यवाही से वहां लोगों का हुजुम इकट्ठा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टीम में एसएसआई केसी आर्या, एसआई भूपाल राम पौरी व देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, अमरदीप व नरेंद्र टम्टा शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
