काशीपुर। रामनगर रोड निकट चुंगी तिराहा बस अड्डे की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरलोडिंग डंपरों के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यह पुलिया जो रामनगर रोड से सीधी काशीपुर रोड को जोड़ती है पुलिया की मिट्टी धस गई है। जिसके कारण आवागमन में दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसीलिए स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस पुलिया को शीघ्र दुरुस्त किया जाए जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटना पर अंकुश लग सके।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
