कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: नए पद सृजन, महिला कर्मकारों को नाइट शिफ्ट की अनुमति, नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल दस महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंकड़ों और कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा आगामी सदन सत्र में पटल पर रखने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही अभियोजन विभाग को मज़बूती देने के लिए नए पदों के गठन को मंजूरी मिली। सरकार ने अतिरिक्त 46 सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) पद सृजित करने का फैसला भी लिया, जिससे विभागीय क्षमता बढ़ेगी।ऊर्जा विभाग का वर्ष 2022–23 का वार्षिक प्रतिवेदन भी कैबिनेट में…