आगरा में सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट जीएसटी एवं कस्टम पद पर कार्यरत आलोक जी का हुआ कॉलेज में स्वागत

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में आगरा में सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट जी-एस-टी एवं कस्टम पद पर कार्यरत उदयराज हिंदू इंटर कालेज के पूर्व छात्र आलोक कुमार सक्सेना के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता तथा अतिथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका बुका भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र श्री सक्सेना ने विद्यालय के अपने बीते दिनों की याद ताजा करते हुए छात्रों से अपने गुरुओं का सम्मान करने तथा उन्हें अनुशासन और समर्पण भाव के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने छात्रें के साथ सेल्फी, फोटो लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का एक इतिहास रहा जहां से हजारों की संख्या में छात्र पढ़कर देश विदेश में बड़े बड़े उच्च पदों तथा व्यवसायिक क्षेत्रें में असीन होकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे सभी एल्युमिनाईयों का विद्यालय परिवार सदैव से अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।इस आर्य कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या रिंकू सक्सेना विशिष्ट अतिथि पंकज सक्सेना मेजर मुनीशकांत शर्मा दौरान मेजर मुनीशकांत शर्मा रोशन लाल वर्मा महेश चंद्र आर्या पंकज अग्रवाल मनोज शर्मा दीपक शर्मा कौशलेश गुप्ता बलजीत सिंह सुमेरिया कपिल भारद्वाज अनिल कुमार सिंह रमेश कुमार पाण्डेय चौधरी नवनीत सिंह प्रमोद कुमार नीलम सूंठा एकता अग्रवाल मनीषा चौहान कल्पना नौडियाल सारिका गांधी समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment