2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन जारी; कई वर्तमान विधानसभा सीटें उस समय अस्तित्व में नहीं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है, ताकि विभाग मतदाताओं के रिकॉर्ड का मिलान करते हुए यह जांच सके कि किसी व्यक्ति का नाम उस समय की वोटर लिस्ट में दर्ज था या नहीं। मतदाता अब ceo.uk.gov.in पर जाकर अपने पुराने रिकॉर्ड को खोज सकते हैं। लेकिन सूची जारी होने के साथ ही एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि आज की कई विधानसभा सीटें वर्ष 2003 में अस्तित्व में ही नहीं थीं, इसलिए नई पीढ़ी के मतदाता जब अपनी…

राजस्व विभाग और लोनिवि की संयुक्त टीम ने अपनी जमीन से 35 अतिक्रमण हटाए

काशीपुर। राजस्व विभाग और लोनिवि की संयुक्त टीम ने जेसीबी से करीब 35 अतिक्रमण हटाए। आज तहसीलदार पंकज चंदौला, लोनिवि के एई परवेज आलम, ईई जेई वीरपाल सिंह ने सूर्या पुलिस चौकी की पुलिस टीम के साथ हरियावाला चौक के पास काशीपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोनिवि के एई ने बताया कि इस मार्ग पर अधिकांश दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा था। इस मार्ग से काफी संख्या में बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित हो रहा…

ऋषिकेश में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में होने वाली सीनरी नेटबॉल चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

काशीपुर। जिला उधम सिंह नगर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में नेटबॉल में चयनित सभी बालक एवं बालिकाओं के कैंप के पश्चात अंतिम सूची जारी की गई। यह सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को ऋषिकेश में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में होने वाली सीनरी नेटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग में रोहित सैफी, अर्शदीप सिंह, हरमन सिंह लूथरा, वरदान भारद्वाज, आदिल अहमद, प्रयागराज, वेदांक, दिव्यांश नेगी, अर्जुन, अमित रावत, सानिब, विक्रांत सोडरान एवं बालिका वर्ग में गोरी डंगवाल, श्रेया रावत, श्रेया रिखारी दृष्टि रावत, अलीशा खान, तेजस्वी केरा कनिष्का, समृद्धि, मोनिका…

प्रदेश में महिलाओं को रात्रि पाली 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने की अनुमति

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि केजीसीसीआई द्वारा पिछले लम्बे समय से उठाई जा रही महत्वपूर्ण मांग के क्रम में राज्य कैबिनेट द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित कर प्रदेश में महिलाओं को रात्रि पाली (रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक) कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।केजीसीसीआई अध्यक्ष अग्रवाल ने प्रेस को जारी एक वयान…

टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर। सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के भाई ने आईटीआई पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। उ-प्र- के जिला रामपुर थाना स्वार के ग्राम लाड़पुर निकट वथुआखेड़ा निवासी तौफिक पुत्र नन्हू ने आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई दानिश बीती 26 नवंबर को थाना स्वार के ग्राम मझरा बहादर, स्वार निवासी अपने दोस्त अहसान पुत्र आसक अली के साथ अपनी बाईक संख्या यूपी 22एएस 8177 से आरके…

पत्रकार जगत के पितामाह अनिरुद्ध निंझावन का निधन, काशीपुर में शोक की लहर

काशीपुर। काशीपुर में लगभग पांच दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार की भूमिका निभाते चले आ रहे साध्य दैनिक दशानन के स्वामी अनिरुद्ध निझावन जी का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पूरा काशीपुर शोक में डूब गया। यहां बता दे की अलीगंज रोड स्थित ग्राम फसियापूरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का पिछले एक माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, आज उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली, उनके निधन की खबर लगते ही काशीपुर मीडिया सेंटर के समस्त…

काशीपुर की माटी से गहरा नाता था अभिनेता धर्मेंद्र जी का, श्रद्धांजलि सभा में जीवंत होगी यादें

काशीपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का काशीपुर की माटी से विशेष जुड़ाव था। चार दशक पूर्व वह अक्सर कुंडेश्वरी के भोगपुर स्थित फार्म पर समय व्यतीत करने के लिए आया करते थे। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए 30 नवंबर की शाम 4:00 बजे तीर्थ द्रोणासागर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केजीसीसीई के पूर्व अध्यक्ष एवं काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र पर फिल्माए गए कुछ सुपरहिट गाने…