11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए जिसका परिणाम सामने है: यूनुस चौधरी

काशीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अप्रत्याशित जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता का धन्यवाद किया है। प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि बिहारवासियों द्वारा दिया गया प्रचंड जनादेश बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए के संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य…

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब सेवानिवृत्ति पर 4 लाख 32 हजार रुपये तक की एकमुश्त सहायता, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आर्थिक सुरक्षा अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर दी जाने वाली एकमुश्त सहायता राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत अब कार्यकर्ताओं को अधिकतम 4 लाख 32 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी; महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुसार यह महत्वपूर्ण लाभ प्रदेश की लगभग 38 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मिलेगा। विभाग के निदेशक बी.एल. राणा ने बताया कि लंबे समय से कार्यकर्ताओं की…

कुछ कांग्रेसी महानगर अध्यक्ष अलका पाल का विरोध नहीं शीर्ष नेताओं का विरोध कर रहे हैं: अनुपम

काशीपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पद पर श्रीमती अलका पाल की ताजपोशी पर खुशी जताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए इस ताजपोशी का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए अनुपम शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं कि अलका पाल जैसी योग्य कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अलका पाल राजनीतिक रूप से बहुत सक्षम…

चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण न होने से किसानों को हो रही कठिनाईया: अमनदीप

काशीपुर। तहसील काशीपुर के अंतर्गत ग्राम जुड़का में पिछले 30 वर्षो से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण न होने से किसानों को हो रही कठिनाईयों को लेकर ग्राम धोनपुरी (जुड़का) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमनदीप सिंह ने सीएम हेल्पलाईन पर बीती 14 जुलाई 2022 व 6 मई 2025 शिकायत करने के बाद भी निस्तारण न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उक्त प्रक्रिया को पूर्ण कराकर कृषि भूमि के चक किसानों को दिलाने की मांग की है जिससे चकबन्दी विभाग द्वारा किये जा रहे शोषण से गरीब किसानों को मुक्ति मिल…

महापौर दीपक बाली ने पर्यावरण मित्रों को वितरित की वर्दी

काशीपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों की लंबे समय से लंबित वर्दी और स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरण की मांग आज पूरी हो गई। नगर निगम सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने 347 पर्यावरण मित्रों में से प्रथम चरण में 190 कर्मियों को वर्दी और स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट , ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रभा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी, पार्षदगण, अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।महापौर दीपक बाली ने अपने संबोधन में कहा…

सूर्या रोशनी के संस्थापक प्रश्री जयप्रकाश अग्रवाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर द्वारा कंपनी के संस्थापक प्रश्री जयप्रकाश अग्रवाल का 75वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत संचालित सूर्या संस्कार केंद्र एवं सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के 75 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जन्मोत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियाँ एवं संस्कार आधारित गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने प्रश्री जेपी अग्रवाल के सामाजिक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण…

उदयराज कालेज में बाल दिवस चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया

काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के तथा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए देश के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान के बारे में छात्रों को अवगत कराया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में ओज हास्य व्यंग कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध…

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 1 दिसंबर 2025 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन स्नातक युवाओं के लिए है जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं।बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा,…

यूपी में मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: अब शिक्षा चयन आयोग करेगा भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब राज्य के मदरसों में शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UP Education Service Selection Commission) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर एक प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा।🔹 मुख्य उद्देश्यमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले ही मदरसा शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए थे। सरकार का उद्देश्य है कि मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जाए…

राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्लीप क्लिनिक खुद ‘नींद’ में, मोबाइल की लत से जूझ रहे मरीजों को नहीं मिल रही राहत 52 लाख की आधुनिक मशीनें धूल खा रहीं

हल्द्वानी। आधुनिक जीवनशैली, मोबाइल की लत और तनाव के कारण बढ़ रहे अनिद्रा (Insomnia) के मामलों के बीच राहत की उम्मीद माने जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का स्लीप क्लिनिक फिलहाल खुद ही नींद की गहरी खाई में सोया हुआ है। करीब एक साल पहले तैयार हुआ भवन और लाखों की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक मशीनें अब तक उपयोग में नहीं आ सकी हैं क्योंकि क्लिनिक में अभी तक चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।करीब 52 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत खरीदी…