राजस्व विभाग और लोनिवि की संयुक्त टीम ने अपनी जमीन से 35 अतिक्रमण हटाए

काशीपुर। राजस्व विभाग और लोनिवि की संयुक्त टीम ने जेसीबी से करीब 35 अतिक्रमण हटाए। आज तहसीलदार पंकज चंदौला, लोनिवि के एई परवेज आलम, ईई जेई वीरपाल सिंह ने सूर्या पुलिस चौकी की पुलिस टीम के साथ हरियावाला चौक के पास काशीपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग से अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लोनिवि के एई ने बताया कि इस मार्ग पर अधिकांश दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा था। इस मार्ग से काफी संख्या में बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित हो रहा…

ऋषिकेश में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में होने वाली सीनरी नेटबॉल चैंपियनशिप में काशीपुर के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

काशीपुर। जिला उधम सिंह नगर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में नेटबॉल में चयनित सभी बालक एवं बालिकाओं के कैंप के पश्चात अंतिम सूची जारी की गई। यह सभी खिलाड़ी 29 नवंबर को ऋषिकेश में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में होने वाली सीनरी नेटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। बालक वर्ग में रोहित सैफी, अर्शदीप सिंह, हरमन सिंह लूथरा, वरदान भारद्वाज, आदिल अहमद, प्रयागराज, वेदांक, दिव्यांश नेगी, अर्जुन, अमित रावत, सानिब, विक्रांत सोडरान एवं बालिका वर्ग में गोरी डंगवाल, श्रेया रावत, श्रेया रिखारी दृष्टि रावत, अलीशा खान, तेजस्वी केरा कनिष्का, समृद्धि, मोनिका…

प्रदेश में महिलाओं को रात्रि पाली 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने की अनुमति

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि केजीसीसीआई द्वारा पिछले लम्बे समय से उठाई जा रही महत्वपूर्ण मांग के क्रम में राज्य कैबिनेट द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित कर प्रदेश में महिलाओं को रात्रि पाली (रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक) कार्य करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।केजीसीसीआई अध्यक्ष अग्रवाल ने प्रेस को जारी एक वयान…

टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर। सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के भाई ने आईटीआई पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। उ-प्र- के जिला रामपुर थाना स्वार के ग्राम लाड़पुर निकट वथुआखेड़ा निवासी तौफिक पुत्र नन्हू ने आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई दानिश बीती 26 नवंबर को थाना स्वार के ग्राम मझरा बहादर, स्वार निवासी अपने दोस्त अहसान पुत्र आसक अली के साथ अपनी बाईक संख्या यूपी 22एएस 8177 से आरके…

पत्रकार जगत के पितामाह अनिरुद्ध निंझावन का निधन, काशीपुर में शोक की लहर

काशीपुर। काशीपुर में लगभग पांच दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार की भूमिका निभाते चले आ रहे साध्य दैनिक दशानन के स्वामी अनिरुद्ध निझावन जी का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पूरा काशीपुर शोक में डूब गया। यहां बता दे की अलीगंज रोड स्थित ग्राम फसियापूरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का पिछले एक माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, आज उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली, उनके निधन की खबर लगते ही काशीपुर मीडिया सेंटर के समस्त…

काशीपुर की माटी से गहरा नाता था अभिनेता धर्मेंद्र जी का, श्रद्धांजलि सभा में जीवंत होगी यादें

काशीपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का काशीपुर की माटी से विशेष जुड़ाव था। चार दशक पूर्व वह अक्सर कुंडेश्वरी के भोगपुर स्थित फार्म पर समय व्यतीत करने के लिए आया करते थे। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए 30 नवंबर की शाम 4:00 बजे तीर्थ द्रोणासागर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केजीसीसीई के पूर्व अध्यक्ष एवं काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के दौरान अभिनेता धर्मेंद्र पर फिल्माए गए कुछ सुपरहिट गाने…

शादी–विवाह सीजन में यातायात पर सख्ती: रात 10 बजे के बाद DJ पूरी तरह प्रतिबंधित, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

नैनीताल जिले में शादी–विवाह सीजन के दौरान बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिलेभर में कड़े यातायात नियम लागू करते हुए सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना–चौकी प्रभारियों और यातायात निरीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुचारू, सुरक्षित और अनुशासित यातायात उनकी शीर्ष प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस की जांच में पाया गया कि शादी समारोहों में बड़े DJ, हाई-बेस…

विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद, अंतिम दर्शनों के साथ वार्षिक यात्रा का समापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट मंगलवार दोपहर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। परंपरा के अनुसार, ठीक 2 बजकर 56 मिनट पर मुख्य पुजारी और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में विशेष अनुष्ठान सम्पन्न हुए, जिनके बाद कपाटों को औपचारिक रूप से बंद किया गया। कपाट बंद होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम की वार्षिक यात्रा का समापन हो गया, जो इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से परिपूर्ण रही। अंतिम दर्शन के अवसर पर सुबह से…

शिक्षकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान प्रस्ताव पर कैबिनेट की रोक, परीक्षण के बाद दोबारा लाया जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को वापस भेज दिया गया, जो शिक्षकों के चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान के दौरान वेतनवृद्धि की प्रक्रिया से जुड़ा था। कैबिनेट ने कहा कि प्रस्ताव में कुछ तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी बिंदुओं को दोबारा परीक्षण की आवश्यकता है, इसलिए इसे फिलहाल स्वीकृति नहीं दी जा सकती। विभागीय प्रस्ताव में यह उल्लेख किया गया था कि चतुर्थ, पंचम और छठवें वेतनमान में शिक्षकों को निर्धारित नियमित सेवा अवधि पूरी करने पर चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान देने…

नदीम ने नगर आयुक्त को स्वच्छता सर्वेक्षण में अग्रणी स्थान दिलानेे के लिये लिखित सुुझाव उपलब्ध कराये हैै

काशीपुर। वर्तमान में काशीपुर नगर निगम क्षेत्र की सफाई प्रणाली ऐसी है जिससे स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव तो पड़ ही रहा है, साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों का भी कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। केवल इतना ही नहीं निगम की कार्यप्रणाली के विभिन्न कार्य म्युनिसपल सोलिड वेस्ट (मैनेजमेन्ट एण्ड हैडलिंग) रूल्स 2016 का खुला उल्लंघन होने के कारण पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराधों की श्रेणी में आते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्य उत्तराखड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 के अन्तर्गत पांच हजार रूपये तक…