आगरा में सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट जीएसटी एवं कस्टम पद पर कार्यरत आलोक जी का हुआ कॉलेज में स्वागत

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में आगरा में सेन्ट्रल सुपरिटेंडेंट जी-एस-टी एवं कस्टम पद पर कार्यरत उदयराज हिंदू इंटर कालेज के पूर्व छात्र आलोक कुमार सक्सेना के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता तथा अतिथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका बुका भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र श्री सक्सेना ने विद्यालय के अपने बीते दिनों की याद ताजा करते हुए छात्रों से अपने गुरुओं का सम्मान करने तथा उन्हें अनुशासन और समर्पण भाव के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित…

स्किल डेवलपमेंट कैंप बच्चों के लिए उम्मीद, उत्साह और नए अवसरों का संगम बनकर उभरा

काशीपुर। बालक छात्रवास, प्रतापपुर-काशीपुर में 17 से 26 नवंबर 2025 तक चलाया गया स्किल डेवलपमेंट कैंप बच्चों के लिए उम्मीद, उत्साह और नए अवसरों का संगम बनकर उभरा, और आगे भी यह चलता ही रहेगा , इस विशेष प्रशिक्षण में 50 बच्चों ने न सिर्फ नए कौशल सीखे बल्कि अपने भीतर छिपी संभावनाओं को समझने का मौका भी पाया। पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस पहल ने बच्चों के मन में सीऽने की गहरी रुचि जगाई। छात्रवास परिसर हर दिन जोश, रचनात्मकता और अनुशासन…

सहकारिता मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को देगा नई ताकत: सीएम धामी, महिला समूहों को 17.71 करोड़ की सहायता

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सहकारिता मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारिता मेला लोगों में सहयोग की भावना को मजबूत करने के साथ ही पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि इस मेले से सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और महिला समूहों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलेगा, जिससे उत्पादकों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ होगा।मुख्यमंत्री ने मेले में स्थापित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत महिला…

नगर निगम परिसर से महापौर ने 35 नए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

काशीपुर। नगर निगम की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आज बड़ा कदम उठाया गया। नगर निगम परिसर से महापौर दीपक बाली ने 35 नए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पूरे शहर में एक विशाल स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें पार्षद, अधिकारी, नगर निगम कर्मचारी, एसएसजी समूह की महिलाएं, पर्यावरण मित्र, भाजपा पदाधिकारी और आम जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। महापौर दीपक बाली ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के…

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: नए पद सृजन, महिला कर्मकारों को नाइट शिफ्ट की अनुमति, नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल दस महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंकड़ों और कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा आगामी सदन सत्र में पटल पर रखने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही अभियोजन विभाग को मज़बूती देने के लिए नए पदों के गठन को मंजूरी मिली। सरकार ने अतिरिक्त 46 सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) पद सृजित करने का फैसला भी लिया, जिससे विभागीय क्षमता बढ़ेगी।ऊर्जा विभाग का वर्ष 2022–23 का वार्षिक प्रतिवेदन भी कैबिनेट में…

लेजेंडरी बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली

भारतीय सिनेमा के दिग्गज और ‘ही-मैन ऑफ इंडियन सिनेमा’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद समाचार ने देशभर में उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। धर्मेंद्र न सिर्फ एक सुपरस्टार थे, बल्कि भारतीय फिल्म इतिहास के सबसे प्रिय और सम्मानित कलाकारों में से एक थे।धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस ली—वही शहर जहाँ उन्होंने अपने अभिनय करियर की अनगिनत यादें और अमर किरदार रचे। उनका फिल्मी सफर छह दशक से भी अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने अनेक सुपरहिट…

KVS–NVS भर्ती के लिए CBSE ने परीक्षा तिथियाँ घोषित कीं; 14,967 पदों पर नियुक्ति हेतु टियर-1 परीक्षा 10–11 जनवरी 2026 को

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण श्रेणी के 14,967 पदों पर भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से चल रही है और आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तय की गई है, जबकि उम्मीदवार CBSE, KVS और NVS की…

स्मार्ट मीटर शिकायतों पर UPCL की बड़ी कार्रवाई, प्रदेशभर में मीटर बदलने पर रोक; समाधान तक मेगा कैंपों में निस्तारण होगा

:देहरादून में स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार बढ़ रही उपभोक्ता शिकायतों के बीच उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। 22 नवंबर 2025 को प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया, जिसके बाद स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि जब तक स्मार्ट मीटरों से जुड़ी हर शिकायत का पूर्ण निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक प्रदेश में किसी भी…

सीएम धामी को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया, जनसभा में नकल विरोधी कानून से लेकर डेमोग्राफी सुरक्षा तक सरकार की कड़ाई पर जोर

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री और संयोजक गीता राम गौड़ ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर तैयार 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी और सरकार हर बिंदु पर सकारात्मक तथा ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक, निर्णायक और जनहितकारी फैसले ले रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में देश…

क्षतिग्रस्त पुलिया को आतिशीघ्र बनाने की मांग

काशीपुर। रामनगर रोड निकट चुंगी तिराहा बस अड्डे की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरलोडिंग डंपरों के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यह पुलिया जो रामनगर रोड से सीधी काशीपुर रोड को जोड़ती है पुलिया की मिट्टी धस गई है। जिसके कारण आवागमन में दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसीलिए स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस पुलिया को शीघ्र दुरुस्त किया जाए जिससे भविष्य में…