काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान जगतपुर तिराहा स्थित गुलजारपुर टंकी के पास से बाइक सं- यूके04एक्स-1457 पर सवार एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान ग्राम गुलजारपुर निकट वन विभाग चौकी निवासी प्रिंसपाल सिंह पुत्र कुलवीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई कंचन पडलिया, कां- विरेन्द्र सिंह बिष्ट व किशोर फर्तयाल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
