केडीएफ के द्वारा धर्मेंद्र जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एक शाम धर्मेंद्र के नाम का आयोजन

काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम की ओर से द्रोणसागर ओपन एयर थिएटर में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एक शाम धर्मेंद्र के नाम का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों, समाज सेवियों और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मेंद्र जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव घई अध्यक्ष काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने की। घई ने कहा कि धर्मेंद्र ने न केवल भारतीय सिनेमा में अमर योगदान दिया, बल्कि काशीपुर को अपना दूसरा घर मानकर यहां के लोगों से गहरा आत्मीय रिश्ता जोड़ा। उनका भोगपुर फार्म काशीपुर के लोगों की अनगिनत स्मृतियों से जुड़ा रहा है। उन्होंने 1960 में अपनी पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अभिनय की शुरुआत की और अपने 60 वर्ष के फिल्मी सफर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी अंतिम फिल्म इक्कीस है कि उनके मरणोपरांत रिलीज होने जा रही है। घई ने कहा कि धर्मेंद्र के निधन से काशीपुर ने अपने परिवार के एक प्रिय सदस्य को खो दिया है। केडीएफ परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर धर्मेन्द्र जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डा- एसपी गुप्ता, सुशील कुमार, डा- योगराज, गोपाल अग्रवाल, चक्रेश कुमार जैन आदि मौजूद थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment