काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर में एड्स दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में रसायन प्रवक्ता पंकज अग्रवाल, शिक्षिका नीलम सूंठा समेत एन एस एस स्वयं सेवकों ने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर एच-आई-वी के संक्रमण और दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उसके बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जय प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय तथा निशांत तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कृष्णा प्रथम नक्क्ष द्वितीय तथा हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने एड्स की जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव है की बात कहते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन मनोज विश्नोई ने किया।इस दौरान मेजर मुनीशकांत शर्मा एन- एस- एस कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या कौशलेश गुप्ता रमेश कुमार पाण्डेय मनोज कुमार विश्नोई शुभम लोहनी समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
