हरिद्वार में किसानों ने जताया आभार: गन्ना मूल्य वृद्धि पर मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां गुरुकुल कांगड़ी स्थित हेलिपैड पर बड़ी संख्या में किसानों ने उनका स्वागत किया। सीएम के पहुंचते ही किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में स्वागत के प्रतीक और चेहरे पर संतोष का भाव लिए किसान मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात करने पहुंचे। किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने के हालिया फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया और कहा कि सरकार का यह निर्णय उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। किसानों ने बताया कि लंबे समय से गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से सुना और समय पर फैसला लेकर उनकी आजीविका को मजबूती दी। मुख्यमंत्री धामी ने किसानों से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार कृषि हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और आगे भी किसानों के हित में ठोस कदम उठाती रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment