नानकमत्ता। तहसील दिवस के दौरान प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान में तेजी दिखाते हुए कुल 29 शिकायतें दर्ज कीं, जिनमें से लगभग 18 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सीडीओ दिवेश शाशनी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारियों को क्षेत्र में स्वयं जाकर समस्याओं को समझना होगा और निर्धारित समयसीमा में ठोस समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने जिलापंचायत, पंचायत राज और नगर निकायों के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कूड़ा निस्तारण प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।…
Day: December 2, 2025
मसूरी में 24–29 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक की
पहाड़ों की रानी मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज एक विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें कार्निवाल को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने सभी संबंधित विभागों—पर्यटन, नगर पालिका, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और सांस्कृतिक इकाइयों—को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए कि कार्निवाल के दौरान आने वाले बड़े पैमाने पर पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने…
यूपीसीएल ने फिर शुरू किया मीटर लगाने का काम, निदेशक परिचालन ने आदेश जारी किए
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने उपभोक्ताओं की लंबित शिकायतों का समाधान होने के बाद मीटर लगाने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। निदेशक परिचालन एम.आर. आर्य द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार विभाग अब मीटर इंस्टॉलेशन के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से यूपीसीएल ने मीटर, बिलिंग त्रुटियों और बिजली आपूर्ति से संबंधित बढ़ती शिकायतों को देखते हुए नए मीटर लगाने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया था, ताकि पहले उपभोक्ताओं की समस्याओं का निपटारा…
UIDAI जल्द लॉन्च करेगा नया आधार ऐप, एक ही प्लेटफॉर्म पर पाँच सदस्यों का प्रबंधन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) इसी महीने अपना नया और अत्याधुनिक आधार एप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे मौजूदा आधार सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह नया ऐप परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, क्योंकि इसके माध्यम से एक ही मोबाइल पर अधिकतम पाँच परिवार सदस्यों के आधार विवरण जोड़े जा सकेंगे, जिससे बुजुर्ग, बच्चे या टेक-सेवी न होने वाले लोग भी अपने दस्तावेज़ आसानी से किसी एक भरोसेमंद सदस्य के माध्यम से प्रबंधित कर सकेंगे।…
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन हर्षोल्लाह से मनाया
काशीपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और सम्मान उन्हें जनसेवा की प्रतिबद्धता के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष राजकुमार…
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । मोहल्ला अल्ली खा निवासी मोहम्मद रिजवान की 28 नवंबर को बर्फ फैक्ट्री मंझरा स्थित दुल्हन पैलेस से बाइक चोरी हो गई थी। खुलासे को सीओ दीपक सिंह के निर्देश पर एसएसआई केसी आर्या व एसआई भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बाइक सवार एक युवक…
चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ सीर की शुरुआत की
काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ सीर की शुरुआत की है। इसके लिए जनता को जागरूक करने हेतु करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। आयोग को उम्मीद है कि सिर के बाद मतदाता सूची काफी हद तक सटीक होगी, फर्जी मतदान की गुंजाइश घटेगी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। इधर, आम जनमानस के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि इससे पूर्व मतदाता सूची तैयार करने…
गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने की मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए 30 रूपये प्रति कुंतल गन्ना वृद्धि होने पर सोमवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने जिला काशीपुर के गांव दोहरी परसा और आसपास के किसानों के साथ गन्ने के क्षेत्र में जाकर उनको बधाई दी। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।…
जन संवाद कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा हुए भावुक
काशीपुर। ग्राम धनोरी पट्टी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। विधायक ने कहा कि यह अत्यंत सुखद अनुभव रहा कि मुझे गांव के सभी बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवा साथियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिला। आप सभी ने जिस आत्मीयता से मेरा स्वागत किया और क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने महत्वपूर्ण विचार और सुझाव साझा किए, उसके लिए में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुऽ चंद्रप्रभा,…
50 आने वाले तारे, उर्वशी दत्त बाली बनीं सहारा
काशीपुर। उर्वशी दत्त बाली इन दिनों अपना जीवन उन 50 बच्चों के लिए समर्पित कर चुकी हैं, जो बिन मां बाप के हैं। किसी या बाप नहीं है तो किसी की मां नहीं। ये वो बालक है, जो हॉस्टल में नई शुरुआत कर रहे हैं। उर्वशी बाली ने अपने क्लब, किट्टी और सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर पूरी तरह इन बच्चों की देखभाल और उनके भविष्य निर्माण में खुद को लगा दिया है। आज पापा बेकर्स की ओर से बच्चों को विशेष कुकिंग क्लास दी गई। जब बच्चों से पूछा…
