भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन हर्षोल्लाह से मनाया

काशीपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और सम्मान उन्हें जनसेवा की प्रतिबद्धता के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, राजकुमार चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन्मदिन पर केक काटकर सभी ने उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment