मसूरी में 24–29 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक की

पहाड़ों की रानी मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज एक विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें कार्निवाल को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने सभी संबंधित विभागों—पर्यटन, नगर पालिका, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और सांस्कृतिक इकाइयों—को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए कि कार्निवाल के दौरान आने वाले बड़े पैमाने पर पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क और पार्किंग प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष कार्निवाल को अधिक भव्य रूप देने के लिए संगीत कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फूड फेस्ट, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी और कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल की जाएंगी, ताकि पर्यटक मसूरी की विंटर लाइन की खूबसूरती के साथ समृद्ध स्थानीय संस्कृति का भी आनंद ले सकें। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी की जाएं, ताकि कार्निवाल बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment