दोनों मानूभाव पत्रकार अजीम खान और अनिरुद्ध निझावन जी को काशीपुर मीडिया सेंटर ने दी अपनी सच्ची श्रद्धांजलि

काशीपुर। आज काशीपुर मीडिया सेंटर ने नम आँखों के साथ स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन एवं स्वर्गीय अज़ीम ख़ान को श्रद्धांजलि अर्पित की। काशीपुर की पत्रकारिता के वटवृक्ष माने जाने वाले इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के निधन ने न केवल शहर, बल्कि समूचे मीडिया जगत को अपूरणीय क्षति पहुँचा दी है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दोनों दिवंगत आत्माओं के कार्य, समाज के प्रति उनके योगदान और पत्रकारिता में उनके समर्पण को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। सभा के दौरान कुछ मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्यात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, स्वर्गीय निझावन जी के पुत्र सिद्धार्थ निझावन, स्वर्गीय अज़ीम ख़ान जी के भाई रफ़ी ख़ान, एफ़यू ख़ान, आदर्श सिंह, अभय पांडे, बृजेश पांडे, जीवन सिंह, अरुण कुमार, गंजेन्द्र यादव, करण सिंह, मोहम्मद शमी, नफीस अहमद, मो. अर्शी, विपिन चौहान, नाज़िम मंसूरी, जगदीश प्रसाद, अली अकबर, फरीद सिद्दीकी, मुकीम आलम, आसिम अज़हर, अकरम चौधरी, जुगनू ख़ान, मनोज श्रीवास्तव, आबिद रज़ा, रिजवान एहसान, अभिषेक बालोदी, रोशन सिंह, माणिक गुप्ता एवं समस्त पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि निझावन जी और ख़ान साहब द्वारा स्थापित मूल्यों और पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment