बार एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सीनियर एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस जयंती और अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हम सब अधिवक्ता संकल्प लें कि हम हमेशा समाज की भलाई और न्याय के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने, जबकि संचालन उपसचिव सूरज कुमार ने किया। कार्यक्रम में उमेश जोशी, वीरेंद्र चौहान तथा इंदर सिंह ,भास्कर त्यागी ने कहा कि आज समाज में अधिवक्ता एक प्रहरी के रूप में कार्य कर रहा है और अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ताओं को समाज के प्रति और जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद का भावपूर्ण स्मरण करते हुए नमन किया गया तथा उनके अथक प्रयासों से अधिवक्ताओं के कल्याण को भी सराहा गया। इस मौके पर सूरज कुमार, कामिनी श्रीवास्तव, अमृतपाल सिंह, भास्कर त्यागी, मुस्तफा मालिक, विधु शेऽर शर्मा, सनत कुमार पैगिया आदि उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment