नगर निगम में किया अतिक्रमण करने वाले 12 प्रतिष्ठानों का नगर निगम में किया अतिक्रमण करने वाले 12 प्रतिष्ठानों का चालान

काशीपुर। नगर निगम ने मुख्य बाजार में सफाई व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई कर 7500 रुपये जुर्माना वसूल किया। आज नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर टीम ने मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के आसपास गंदगी, कचरा फैलाने व नालियों के ऊपर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले करीब 12 प्रतिष्ठानों का चलाना किया गया। इस दौरान टीम ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर नालियों को, अतिक्रमण मुक्त रखे और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखे ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment