बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कपकोट क्षेत्र को अब तक का सबसे बड़ा विकास पैकेज देते हुए 108 करोड़ 11 लाख रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मेगा पैकेज में 24 लोकार्पण शामिल हैं जिनकी लागत 62.15 करोड़ रुपये है, जबकि 18 नई योजनाओं का 45.95 करोड़ रुपये की लागत के साथ शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कागज़ी घोषणाओं से आगे बढ़कर वास्तविक धरातल पर काम करने की नीति पर चल रही है, और विकास के परिणाम जनता के…
Day: December 7, 2025
महानगर कांग्रेस कमेटी ने मनाया डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस
काशीपुर : भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस, पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पुरानी सब्जी मंडी स्थित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक,छोटे नीम पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब…
पर्वतीय इलाकों में बारिश–बर्फबारी के आसार, पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार तेज़ होने की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले कई इलाकों में रविवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ ज़िले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बादल घिर सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात भी देखने को मिल सकता है। 3200 मीटर से नीचे के पहाड़ी और सभी मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी।मौसम विभाग के…
1600 करोड़ की पेयजल योजना से बदलेगी नगर निकायों की तस्वीर, वर्ल्ड बैंक देगा बड़ा वित्तीय सहारा
देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में पेयजल की बुनियादी सुविधा को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से पेयजल निगम 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली नई पेयजल योजनाएं शुरू करने जा रहा है। निगम ने परियोजनाओं के लिए संभावित नगर निकायों का चयन कर लिया है और काम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसी महीने वर्ल्ड बैंक की टीम उत्तराखंड पहुंचकर प्रस्ताव का फील्ड मूल्यांकन करेगी।राज्य के कई नगर निकाय लंबे समय से पेयजल की कमी,…
सूर्यकुंड में अवैध खनन पर सीएम धामी सख्त, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया अचानक निरीक्षण
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार तड़के मॉर्निंग वॉक के दौरान सूर्यकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने सरयू नदी के दर्शन किए और सूर्य देव को जल अर्पित कर प्रदेश में शांति-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में मौजूद स्थानीय खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर तैयारी ही उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित फिटनेस और खेल भावना बनाए रखने की सलाह भी दी।इसी दौरान सूर्यकुंड में टहल रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री से अपनी…
