देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा शुरू की गई नई पहलें आने वाले वर्षों में राज्य के युवाओं को नई दिशा देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखंड 2027 की राह में विज्ञान और तकनीक निर्णायक भूमिका निभाएंगे, और राज्य विज्ञान के क्षेत्र में “प्रेरक राज्य” के रूप में उभरेगा।सीएम धामी ने कहा कि यूकॉस्ट की कोशिशें न केवल युवाओं में वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने में मदद करेंगी बल्कि राज्य में नवाचार, शोध और प्रौद्योगिकी आधारित विकास की मजबूत नींव…
Day: December 8, 2025
सीएम धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित 63वें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और रैतिक परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान होमगार्ड जवानों ने अनुशासन, तत्परता और सेवा-भाव की उत्कृष्ट झलक प्रस्तुत की, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। इसके साथ ही सेवा के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड्स के आश्रितों और उत्कृष्ट सेवा देने वाले स्वयंसेवकों को आर्थिक सहायता चेक भी प्रदान किए।मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड के प्रभावित होने की आशंका, धामी ने की गोवा सीएम से वार्ता
देहरादून। गोवा के अरपोरा क्षेत्र में स्थित एक नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तराखंड सरकार सक्रिय हो गई है, क्योंकि प्रारंभिक रिपोर्टों और स्थानीय स्तर से मिली सूचनाओं में यह आशंका जताई गई है कि इस हादसे में उत्तराखंड के कुछ नागरिक भी प्रभावित हो सकते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर संपर्क स्थापित किया और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवा सरकार से अनुरोध किया कि यदि किसी भी घायल…
Uttarakhand: प्रदेश के पहले जनजातीय विद्यालय में गूंजेगी गीता की शिक्षा, दून संस्कृति स्कूल ने पाठ्यक्रम में शामिल किया श्रीमद्भागवत गीता
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए झाझरा स्थित दून संस्कृति जनजातीय विद्यालय ने अपने नियमित पाठ्यक्रम में पहली बार श्रीमद्भागवत गीता को शामिल किया है। यह पहल राज्य के किसी भी जनजातीय विद्यालय में पहली बार की गई है, जिससे यह स्कूल प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है जो अपने छात्रों को गीता का औपचारिक अध्ययन कराएगा।स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अब गणित, हिंदी और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के साथ गीता का पाठ भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पौंधा…
सीएम धामी ने हरक सिंह को घेरा: सिख गुरुओं का इतिहास प्रेरणा देता है, ऐसी टिप्पणियाँ अस्वीकार्य
देहरादून: सिख समुदाय पर टिप्पणी को लेकर बोले सीएम धामी, कहा—किसी भी समुदाय पर ऐसी बयानबाजी उचित नहींदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। सिख धर्म गुरुओं का इतिहास बलिदान और देश सेवा से भरा है। समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने कभी पीछे हटकर नहीं देखा।एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम धामी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा…
बैठक में लिया 11 जनवरी को डॉ- मैटि जयंती समारोह रामनगर मे मनाये जाने का निर्णय
काशीपुर। ईआरडीओ, उत्तराखड की बैठक मे आगामी 11 जनवरी को डॉ- मैटि जयंती समारोह रामनगर मे मनाये जाने का निर्णय लिया गया। एक होटल मे प्रदेशाध्यक्ष डॉ- सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व मीडिया प्रभारी डॉ- जफर सैफी के संचालन मे समपन्न हुयी बैठक मे सर्वसम्मति से इलैक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ- काउंट सीजर मैटि की 216 वी जयंती के अवसर पर आगामी 11 जनवरी को डॉ- मैटि जयंती समारोह इस बार रामनगर मे मनाये जाने का निर्णय लेते हुये पौढ़ी सांसद अनिल बलूनी व रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित…
मकर संक्रांति मेले की रूपरेखा को लेकर विचार मंथन बैठक का आयोजन
काशीपुर। श्री चामुन्डा देवी मंदिर परिसर में मेला अध्यक्ष पूरन चन्द्र कान्डपाल की अध्यक्षता में उत्तरायणी मकर संकान्ति मेला समिति की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि विगत 28 वर्षो की भाँति इस वर्ष भी आगामी 14 जनवरी को उत्तरायणी मकर संक्रान्ति मेले का आयोजन मंदिर परिसर में किया जा जायेगा। इसमें स्थानीय व बाहरीय कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इसके अलावा एपंण ब रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। छोलिया नृतक मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। खान पान के स्टालों की भी उचित व्यवस्था होगी।…
महापौर दीपक बाली महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में मध्य प्रदेश रवाना
काशीपुर। विकास को आधुनिक रूप देकर और तेजी से आगे बढ़ाने हेतु आधुनिक व्यवस्थाओं पर होने वाली चर्चा और भ्रमण में भाग लेने के लिए काशीपुर के महापौर दीपक बाली उत्तराखड की नगर निकायों के प्रमुखों और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं। यह प्रतिनिधिमंडल 9 से 12 दिसंबर तक इंदौर और भोपाल का भ्रमण कर विभिन्न नवाचारों पर मंथन करेगा। उत्तराखड का शहरी विकास निदेशालय दिसंबर माह को पूरी तरह विकास चेतना के साथ जोड़ रहा है। इसी संदर्भ…
