सीएम धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित 63वें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और रैतिक परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान होमगार्ड जवानों ने अनुशासन, तत्परता और सेवा-भाव की उत्कृष्ट झलक प्रस्तुत की, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। इसके साथ ही सेवा के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड्स के आश्रितों और उत्कृष्ट सेवा देने वाले स्वयंसेवकों को आर्थिक सहायता चेक भी प्रदान किए।मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएँसीएम धामी ने होमगार्ड्स के कल्याण और संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएँ कीं—वर्दी भत्ता अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को अनुमन्य होगा।अंतर्जनपदीय ड्यूटियों में तैनात होने वाले स्वयंसेवकों का भोजन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रतिदिन किया गया।नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया।राज्य सरकार ने पहली बार होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 12 आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया।महिला होमगार्ड्स के लिए प्रसूति अवकाश की सुविधा शुरू की गई।पुलिस व एनडीआरएफ की तर्ज पर, 9,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स को 200 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।एसडीआरएफ के साथ प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड जवानों को 100 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।सीएम धामी ने होमगार्ड्स के समर्पण की सराहनामुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होमगार्ड्स कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए हालिया निर्णय संगठन को मजबूत करेंगे और जवानों के मनोबल को बढ़ाएंगे।सीएम ने होमगार्ड्स के कार्यों को “गौरव और समर्पण का प्रतीक” बताते हुए स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएँ दीं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment