काशीपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आवाहन पर होने वाली दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को वोट चोर_गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उसको सफल बनाने का रणनीति तय की। स्थानीय गौड सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल की अध्यक्षता में संपन्न कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में एक जुट होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षत अलका पाल ने बताया की रैली की सफलता के लिए पूरे विधानसभा…
Day: December 10, 2025
त्रियुगीनारायण बना देश का तेज़ी से उभरता वेडिंग डेस्टिनेशन: 300 से ज्यादा शादियां, स्थानीय आर्थिकी में भारी उछाल
रुद्रप्रयाग जिले का त्रियुगीनारायण गांव, जो भगवान शिव और माता पार्वती की पौराणिक परिणय भूमि के रूप में प्रसिद्ध है, आज देशभर में तेजी से एक बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहां के त्रियुगीनारायण मंदिर में इस वर्ष अब तक 300 से अधिक जोड़े विवाह कर चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग दोनों का मुख्य केंद्र बन गया है। शादियों की इस बढ़ती लोकप्रियता ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को अप्रत्याशित बढ़ावा दिया है—गांव और आसपास के क्षेत्रों में होटल तथा होमस्टे की बुकिंग…
धामी कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्ताव पास, जन विश्वास एक्ट को मंजूरी; उपनल कर्मियों और वकीलों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक ढाई घंटे से अधिक चली, जिसमें कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक का सबसे बड़ा निर्णय जन विश्वास नियोजन एक्ट से जुड़ा रहा, जिसके तहत छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा को हटाकर उसकी जगह अर्थदंड का प्रावधान लागू किया गया है, जिससे आम नागरिकों और छोटे व्यवसायियों को राहत मिलेगी। यह बैठक लगभग 15 दिन बाद आयोजित हुई थी, इसलिए उपनल कर्मचारियों और देहरादून के वकीलों की निगाहें भी इस बैठक…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: जन विश्वास एक्ट से राहत, कृषि भूमि पर बिना लैंड यूज बदले रिसॉर्ट की अनुमति, भूमि नियमों में बड़े बदलाव, फ्री कोचिंग योजना मंजूर
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनमें आम जनता, युवाओं, कारोबारियों और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े बड़े निर्णय शामिल हैं। बैठक में नियोजन विभाग के प्रस्ताव पर जन विश्वास एक्ट को मंजूरी दी गई, जिसके तहत 52 एक्ट्स में संशोधन प्रक्रिया शुरू होगी और 7 एक्ट्स में जेल की सजा की जगह अब केवल जुर्माने का प्रावधान होगा, जिससे कारोबारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रिवर्स पलायन को बढ़ावा…
वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन
काशीपुर। कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन डाॅक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में किया गया। पीसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि देश में पहली चोरी तब हुई जब केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया। पहले चुनाव आयुक्त का चयन एक पारदर्शी और संतुलित प्रणाली के तहत होता था लेकिन अब सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर लोकतंत्र की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर गंभीर प्रहार किया…
पुलिस ने किया तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार
काशीपुर। अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाएं अभियान के क्रम में आईटीआई पुलिस ने एक बदमाश को दबोच कर तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र के निर्देश पर आईटीआई पुलिस रात्रि चेकिंग में मशगूल थी इसी दौरान मोटेश्वर मंदिर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर फर्राटा भर रहे एक शख्स को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बेरखेड़ा, बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी दिलराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह बताया।…
भोपाल में शुरू हुआ उत्तराखण्ड शहरी विकास नवाचारों का 4 दिवसीय एक्सपोजर विजिट : महापौर दीपक बाली निभा रहे हैं विशेष भूमिका
काशीपुर। उत्तराखंड के यशस्वी एवं दूरदर्शी युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित 4 दिवसीय “Exposure Visit” प्रशिक्षण कार्यक्रम का भोपाल स्थित आर एस वी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में शुभारंभ हो गया जिसमें काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विशेष भूमिका निभाई और दीप प्रज्वलन में भाग लिया। इस विज़िट का उद्देश्य शहरी विकास से जुड़े विभिन्न नवाचारों एवं योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें उत्तराखण्ड के…
