आइएमए कमांडेंट परेड में कैडेट्स की दमदार कदमताल, कमांडेंट ने कहा—‘सेना की प्रतिष्ठा अब आपके कंधों पर’

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के ड्रिल स्क्वायर पर शुक्रवार को आयोजित कमांडेंट परेड में ऑफिसर कैडेट्स ने अदम्य उत्साह, अनुशासन और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। ‘कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा…’ की धुन पर कैडेट्स की दमदार कदमताल देखकर पूरा परिसर जोश से भर उठा। अंतिम पग के बाद आकाश से हेलीकॉप्टरों द्वारा की गई पुष्पवर्षा ने इस गौरवपूर्ण पल को और भी भव्य बना दिया।कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने कैडेट्स की परेड की सलामी ली और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि “सेना की प्रतिष्ठा अब आपके कंधों पर है। चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता और करुणा—यही एक भारतीय सैन्य अधिकारी की वास्तविक पहचान है।”कमांडेंट ने अपने प्रेरक संबोधन में यह भी कहा कि सैन्य अधिकारी बनने की राह आसान नहीं होती। कठोर और चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स ने यह सम्मान अर्जित किया है। अब वास्तविक परीक्षा उस समय शुरू होती है, जब वे अपने अधीन प्रत्येक जवान के भरोसे पर खरा उतरने की जिम्मेदारी निभाएंगे।उन्होंने कैडेट्स को अपने आचरण, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर अनुशासन को हमेशा सर्वोपरि रखने की सीख दी, ताकि भारतीय सेना की प्रतिष्ठा और गौरव को और ऊँचाइयों तक ले जाया जा सके।कमांडेंट परेड के साथ पासिंग आउट परेड से पहले का यह अंतिम चरण पूरा हो गया है, और अब समूचे अकादमी परिसर में आगामी परेड को लेकर उत्साह चरम पर है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment