काशीपुर। कोतवाली में पंजीकृत बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करती पुलिस ने रिजवान नामक शातिर अभियुक्त को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। इंद्रा कालोनी काशीपुर निवासी प्रथमदीप पुत्र सुखविंदर द्वारा स्पलेंडर प्लस बाइक संख्या-यूके-18जे-7716 चोरी होने की तहरीर दिये जाने पर कोतवाली पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये। आज उपनिरीक्षक भूपाल राम पौरी द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर रिजवान पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ग्राम कटैया मंदिर के पास थाना आईटीआई को चोरी की उक्त बाइक के साथ काली बस्ती कब्रिस्तान के पास से गिरफ्रतार किया गया। बाइक बरामद होने पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। टीम में अपर उपनिरीक्षक अजीत सिंह व हेड कांस्टेबल जगत सिंह थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
