मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और उनकी सुशासन की सोच आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा दिखा रही है। उन्होंने यह बात आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के मदनपल्ले में आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अन्नमय्या सर्कल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने…
Day: December 14, 2025
आधुनिक युद्ध अब सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं: आईएमए पासिंग आउट परेड में बोले थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की 157वीं पासिंग आउट परेड के अवसर पर शनिवार को ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर से थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भविष्य के युद्ध स्वरूप और सेना की बदलती भूमिका पर गहन विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध अब केवल सैन्य मोर्चों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें तकनीकी, कूटनीतिक और सामाजिक आयाम भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। ऐसे समय में भारतीय सेना निरंतर आधुनिकीकरण और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रही है, और…
लैंड जिहाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, अवैध कब्जों को मिट्टी में मिलाएंगे
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लेटीबूंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम में 123 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से कुल 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े, जहां स्थानीय जनता ने युवा मुख्यमंत्री का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के…
17 दिसंबर से शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान: 45 दिन तक हर न्याय पंचायत में पहुंचेगी धामी सरकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में जनसेवा को धरातल तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक ग्राम एवं न्याय पंचायत तक सीधे पहुंच बनाना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराया जा सके। इस संबंध में सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं।यह अभियान कुल 45 दिनों तक चलेगा,…
आंध्रप्रदेश में ‘अटल–मोदी सुशासन यात्रा’ में बोले सीएम धामी
आंध्रप्रदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आंध्रप्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित ‘अटल–मोदी सुशासन यात्रा’ में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित इस यात्रा में शामिल होकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी…
सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
काशीपुर। सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बारे में पता चला है कि उ-प्र- के जिला मुरादाबाद थाना भगतपुर के ग्राम भदगवां निवासी रिषभ (25) पुत्र राकेश सिंह व मोहित (28) पुत्र स्व- कल्याण सिंह यहां महुआखेड़ागंज में किराये पर रहकर अलीगंज रोड स्थित पेपर मिल में नौकरी करते थे। बीती रात करीब 8-30 बजे वह फैक्ट्री से काम समाप्त कर महुआखेड़ागंज…
समर स्टडी हॉल विद्यालय में अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का आयोजन किया
काशीपुर। नगर के समर स्टडी हॉल विद्यालय में अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी तथा विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंडेश्वरी ने प्रथम स्थान, होली एंजेल पब्लिक स्कूल खरमासा ने द्वितीय स्थान तथा गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल कुंडेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी टीमों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया व सभी िऽलाड़ियों का प्रदर्शन…
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी पुष्कर काला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
काशीपुर। भाजपा नेता अमित मनचंदा के प्रतिष्ठान पर आज दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी पुष्कर काला का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पुष्कर काला ने हृदय से सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और युवाओं से भाजपा के साथ जुड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फिर से लहराना हैं और उत्तराखड में फिर से भाजपा सरकार बनानी है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में धामी की जोड़ी के द्वारा पूरे प्रदेश में हर तरफ विकास की लहर…
वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली महारैली के लिए रवाना
काशीपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आहुत कांग्रेस की ऐतिहासिक महारैली के लिए कुमाऊँ भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने का सिलसिला सुबह से लगातार जारी है। इसी क्रम में काशीपुर महानगर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल और प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में 120 कारों के साथ 650 से भी अधिक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जसपुर बस अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में भारी…
गढ़वाल मंडल के वक्फ प्रबंधन के लिए राहत भरी खबर
काशीपुर। गढ़वाल मंडल के वक्फ प्रबंधन के लिए राहत भरी खबर है। वक्फ अधिकरण गढ़वाल मंडल ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों से संबंधित अभिलेखो व सूचनाओं के संकलन, अपलोडिंग और सत्यापन के लिए 6 फरवरी तक अतिरिक्त समय प्रदान किया है।अली अनवर एडवोकेट ने बताया की उत्तराखड वक्फ बोर्ड की ओर से एससी विरमानी के जूनियर अधिवक्ता सैफुल्लाह ने पैरवी की। सुनवाई के उपरांत जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष वक्फ अधिकरण प्रेम सिंह खिमाल तथा अपर जिलाधिकारी एवं सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र ने आदेश पारित करते हुए सभी मुतवल्लियों व…
