काशीपुर। गढ़वाल मंडल के वक्फ प्रबंधन के लिए राहत भरी खबर है। वक्फ अधिकरण गढ़वाल मंडल ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों से संबंधित अभिलेखो व सूचनाओं के संकलन, अपलोडिंग और सत्यापन के लिए 6 फरवरी तक अतिरिक्त समय प्रदान किया है।अली अनवर एडवोकेट ने बताया की उत्तराखड वक्फ बोर्ड की ओर से एससी विरमानी के जूनियर अधिवक्ता सैफुल्लाह ने पैरवी की। सुनवाई के उपरांत जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष वक्फ अधिकरण प्रेम सिंह खिमाल तथा अपर जिलाधिकारी एवं सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र ने आदेश पारित करते हुए सभी मुतवल्लियों व वक्फ समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वक्फ से संबंधित आवश्यक अभिलेख समयबद्ध तरीके से तैयार रखे । अली अनवर एडवोकेट ने बताया की अधिकरण के आदेशानुसार सभी वक्फ प्रबंधन 31 जनवरी तक अपनी सूचनाएं उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करेंगे, जिसके बाद चेकर एवं अप्रूवर द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया 6 फरवरी तक पूर्ण की जाएगी।उल्लेखनीय है कि पूर्व में डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी खामियों, पोर्टल की समस्या और कुछ मुतवल्लियों की लापरवाही के कारण केवल लगभग 50 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों का ही डाटा अपलोड हो सका था। अली अनवर एडवोकेट ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है। निर्धारित समयसीमा में सूचनाएं अपलोड न होने पर संबंधित वक्फ का रिकॉर्ड अधूरा रह सकता है, जिससे भविष्य की प्रक्रियाएं और योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उम्मीद पोर्टल पर किसी भी समस्या के लिए अली अनवर एडवोकेट से 9012117080, 9808900555 पर निःशुल्क सम्पर्क कर सकते है अली अनवर एडवोकेट ने बताता की कुमाऊं मंडल से जुड़े मामले में सुनवाई सोमवार को निर्धारित की गई है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
