काशीपुर। भाजपा नेता अमित मनचंदा के प्रतिष्ठान पर आज दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी पुष्कर काला का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पुष्कर काला ने हृदय से सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और युवाओं से भाजपा के साथ जुड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फिर से लहराना हैं और उत्तराखड में फिर से भाजपा सरकार बनानी है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में धामी की जोड़ी के द्वारा पूरे प्रदेश में हर तरफ विकास की लहर और ऐतिहासिक कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी रिकी मनराल, पुलकित सेठी, योगेश विश्नोई, जय दीप, निखिल सेतिया, अंकित शर्मा, विजय प्रताप, अमित नारंग, शिवांश मिश्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
