सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

काशीपुर। सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बारे में पता चला है कि उ-प्र- के जिला मुरादाबाद थाना भगतपुर के ग्राम भदगवां निवासी रिषभ (25) पुत्र राकेश सिंह व मोहित (28) पुत्र स्व- कल्याण सिंह यहां महुआखेड़ागंज में किराये पर रहकर अलीगंज रोड स्थित पेपर मिल में नौकरी करते थे। बीती रात करीब 8-30 बजे वह फैक्ट्री से काम समाप्त कर महुआखेड़ागंज जा रहे थे कि रेलवे फाटक से पूर्व रेड टेप फैक्ट्री के मोड़ पर सड़क पर जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली वाहन चालक ने अचानक अपनी ट्रैक्टर-ट्राली मोड़ दी जिससे पीछे आ रही उक्त दोनों युवकों की बाईक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से भीषण भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि दोनो वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि बाईक सवार उक्त दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पैगा चौकी पुलिस को दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें काशीपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली व बाईक को कब्जे में लेकर फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन भी काशीपुर पहुंच गये। बताया जाता है कि मोहित अपने पीछे पत्नी, एक वर्षीय पुत्र लव व चार साल की पुत्री शानवी समेत रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया है। वहीं रिषभ अविभाहित बताया जाता है वह दो भाईयों में छोटा था। घटना के बाद से दोनों युवकों की मौत की खबर सुन उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment