अटल के विचार और मोदी का नेतृत्व भारत को आत्मनिर्भर बना रहा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और उनकी सुशासन की सोच आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा दिखा रही है। उन्होंने यह बात आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के मदनपल्ले में आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अन्नमय्या सर्कल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि अटल–मोदी सुशासन यात्रा की शुरुआत 11 दिसंबर को हुई है और यह यात्रा 25 दिसंबर तक राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य सुशासन, राष्ट्रवाद और जनकल्याण के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।सीएम धामी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन ईमानदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रवाद और जनकल्याण की भावना पर आधारित रहा। यही कारण था कि उन्हें न केवल अपने समर्थकों बल्कि विपक्षी दलों से भी व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच आज भी देश की नीतियों और शासन प्रणाली को दिशा दे रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं इसी सोच का परिणाम हैं, जिनसे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है।सीएम धामी ने कहा कि अटल–मोदी सुशासन यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनसेवा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा देश की एकता, आत्मनिर्भरता और विकास की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment