काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता अभियान के तहत नालों से अतिक्रमण को ध्वस्त किया और बंद नालों को जेसीबी की मदद से खुलवाया।नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट व मेयर दीपक बाली निर्देशन में सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने मानपुर पर नालों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। सफाई निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि मानपुर रोड पर दोनों ओर नालों के ऊपर लगभग बीस-बीस फीट लंबी भारी स्लैब को हटाया गया। स्लैब हटाते ही उसके नीचे अवैध रूप से डाले गए सीवर पाइप सामने आ…
Day: December 15, 2025
स्कार्पियो चालक ने ई रिक्शा को उड़ाया ई रिक्शा चालक की मौत
काशीपुर। आवास विकास के पास बीती शाम एक तेज रफ्रतार स्कॉर्पियो ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। कार एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। टक्कर के बाद घायल ई-रिक्शा चालक को कार से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ई-रिक्शा चालक की पहचान लक्ष्मण (46) पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला मझरा के रूप में की। वहीं…
विवेचना अधिकारी ने आरोपी को लाभ पहुंचाने के इरादे से पीड़िता को नाबालिक की जगह बालिक दिखाया
काशीपुर। बलात्कार के एक मामले में विवेचना अधिकारी ने आरोपी को लाभ पहुंचाने के इरादे से पीड़िता को नाबालिक की जगह बालिक दिखाकर न्यायालय को गुमराह किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बतादें कि आईटीआई क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने 10 दिसंबर 2019 को आईटीआई थाना पुलिस में अपने साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी दीपक सागर पुत्र राजेश कुमार, उसकी बहन व कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराते समय पीड़िता ने स्वयं…
