काशीपुर। आवास विकास के पास बीती शाम एक तेज रफ्रतार स्कॉर्पियो ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। कार एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। टक्कर के बाद घायल ई-रिक्शा चालक को कार से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ई-रिक्शा चालक की पहचान लक्ष्मण (46) पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला मझरा के रूप में की। वहीं घटनास्थल पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे, एक बेटी है। पुलिस ने कार व ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर आईटीआई थाना खड़ी करवा दी है। कार चालक भाग गया है। फिलहाल अभी तक मामले की तहरीर पुलिस तक नहीं पहुंच पाई है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
